फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनजागरण रैली 22 को, आ सकते हैं अमित शाह

विज्ञापन
विज्ञापन
जनजागरण रैली 22 को, आ सकते हैं अमित शाह
विज्ञापन

मेरठ। सीएए को लेकर चल रहे विरोध और भ्रम को दूर करने के लिए सांसद से लेकर मंडल स्तर तक के भाजपा कार्यकर्ता गली-गली जाकर सीएए पर जनजागरण कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में छह बड़ी रैलियां करने का लक्ष्य भी भाजपा ने रखा है। यह रैली क्षेत्रीय स्तर पर होंगी। पश्चिमी क्षेत्र की रैली मेरठ में 22 जनवरी को होनी है।
भाजपा के महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने बताया कि रैली शताब्दीनगर स्थित माधवकुंज मैदान पर वहीं होगी, जहां पर पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो रैलियां हो चुकी हैं। इस रैली की तैयारी शुरू कर दी गई है। रैली में पश्चिमी क्षेत्र के सभी 14 जनपदों से कार्यकर्ता प्रतिभाग करेंगे। रैली में मुख्य वक्ता के लिए तीन नाम प्रस्तावित किए गए हैं, जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हैं। फिलहाल अमित शाह और जेपी नड्डा में से किसी एक के आने की बात कही जा रही है। पूरी उम्मीद अमित शाह के आने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक लाख की भीड़ का है लक्ष्य
इस जनजागरण रैली में एक लाख कार्यकर्ताआें की भीड़ का लक्ष्य पार्टी लेकर चल रही है। भीड़ का सबसे ज्यादा लक्ष्य मेरठ महानगर और जिला इकाई को दिया जा रहा है। जबकि सहारनपुर और मुरादाबाद मंडल के जनपदाें से भी कार्यकर्ता बसों के साथ अपने निजी वाहनों से इस रैली में शामिल होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें