फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित जानी ने अस्पताल के लिए खरीदी जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमित जानी ने अस्पताल के लिए खरीदी जमीन
विज्ञापन

सरूरपुर। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित जानी ने मंगलवार को भोलझाल के बीच गंगनहर की पटरी पर चार हजार वर्ग गज जमीन की रजिस्ट्री कराई। उन्होंने कहा कि इस जमीन पर सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के लोगों के निशुल्क इलाज के लिए एक बड़ा अस्पताल बनेगा। कस्बा हर्रा में जानकारी देते हुए अमित जानी ने बताया कि अस्पताल का शिलान्यास अगस्त में प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव करेंगे। लोगों के हालात को देखते हुए उन्होंने संकल्प लिया था कि यहां वर्ल्ड क्लास सुविधाओं वाला एक आधुनिक अस्पताल बनाएंगे। छह हजार वर्ग गज जगह उनके पास पहले ही थी। आज चार हजार वर्ग गज जगह और ली गई है। अमित जानी ने कहा कि उनकी निशुल्क सेवा हेतु एंबुलेंस पहले ही लोगों को सेवा दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें