मवाना। मवाना तहसील में कार्यरत संग्रह अमीन संदीप कुमार होली के दिन होली खेलने के बाद बाथरुम में नहाने के लिए गए थे। जहां फिसलने के कारण गिर गए। गिरने की आवाज पर परिजन दौड़कर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर उनको बाहर निकाला और चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अमीन की मौत पर तहसील में शोक के चलते कार्य नहीं हुआ।