फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल हुईं अम्हेड़ा की ग्राम प्रधान ऋचा सिंह

विज्ञापन
नई दिल्ली के अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मेरठ जिले से इकलौत
विज्ञापन
सशक्त पंचायत नेत्री अभियान के अंतर्गत नई दिल्ली के अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में हुआ आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गंगानगर। नई दिल्ली के अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर जिले के रजपुरा ब्लॉक के गांव अम्हेडा आदिपुर की ग्राम प्रधान ऋचा सिंह को शामिल होने का मौका मिला। सशक्त पंचायत नेत्री अभियान के राष्ट्रीय सम्मेलन में देश भर से विशेष कार्य करने वालीं महिला प्रधानों को आमंत्रित किया गया था।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान ऋचा सिंह को ग्रामीण विकास और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रतिभाग का मौका मिला। इस मौके पर अम्हेड़ा आदिपुर गांव के विकास मॉडल को सभी में सामने आदर्श मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में देशभर से आई महिला ग्राम प्रधानों ने अपने विशेष कार्यों को साझा किया।उन्होंने गांव में पंचायत सचिवालय, आधारशिला लैब (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस लैब), प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों का सौंदर्यीकरण, शहीद भगत सिंह सद्भावना पार्क का निर्माण, अन्नपूर्णा भवन सहित महिला सशक्तिकरण के लिए 40 से अधिक समूह बनाकर महिलाओं को रोजगार के लिए प्रेरित किया। साथ ही कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए मुफ्त कोचिंग की व्यवस्था की। इन कार्यों के चलते ग्राम प्रधान ऋचा सिंह को पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार व राज्य स्तर पर भी कई बार सम्मानित किया जा चुका है। यशस्वी प्रधान व श्रेष्ठ प्रधान का टाइटल भी प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें