मवाना। हर रविवार थाने के आसपास जाम की समस्या उत्पन्न कर देने वाली साप्ताहिक पैठ के चलते घायलों को लेकर पहुंची दो एंबुलेंस को सीएचसी तक चंद कदम दूरी पूरा करने में करीब आधा घंटा लग गया। हालांकि किसी अधिकारी ने इस समस्या पर ध्यान देना जरूरी नहीं समझा है।
उल्लेखनीय है कि हर रविवार को लगने वाली पैठ के चलते तहसील रोड तो पूरी तरह बंद हो ही जाती है। इस कारण थाना तिराहा पर जाम के हालात बने रहते हैं। इसके बावजूद पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी इस ओर ध्यान देना गवारा नहीं करते हैं। आज भी यही स्थिति रही। इसी दौरान एक एबुंलेंस गड़ीना में गोली लगने घायल तथा दूसरी एबुलेंस गर्भवती महिला को लेकर पहुंची। हालांकि जाम के कारण वे सीधे सीएचसी नहीं पहुंच सकीं। थाना तिराहे से लेकर सीएचसी तक चंद दूरी को पार करने में एबुलेंस को समय लग गया। ऐसे में किसी भी दिन कोई हादसा हो सकता है। एवं पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी इस ओर ध्यान देने को तैयार नहीं हैं।