फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भाकियू अराजनैतिक के तहसील सचिव बने अंबुज

विज्ञापन
सरधना। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने सरधना में संगठन विस्तार करते हुए मनोनयन पत्र सौंपे। संग
विज्ञापन
सरधना। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने सरधना में संगठन विस्तार करते हुए कई नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की। अध्यक्षता जिला संगठन मंत्री अमित चौधरी व मंच संचालन सभासद सोनू त्यागी ने किया।
विज्ञापन

अमित चौधरी छबड़िया ने संगठन की रूपरेखा और उद्देश्यों की जानकारी देते हुए कहा कि बाबा महेंद्र सिंह टिकैत ने किसानों को अपने हक की आवाज शासन-प्रशासन तक पहुंचाने और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना सिखाया। कार्यक्रम में अंबुज त्यागी को तहसील सचिव सरधना, अंशुल त्यागी को ब्लॉक उपाध्यक्ष सरधना, आशीष विश्नोई को नगर उपाध्यक्ष सरधना, विकास विश्नोई को वार्ड अध्यक्ष सरधना नियुक्त किया गया। इस दौरान सभी नए पदाधिकारियों ने संगठन में आस्था व्यक्त करते हुए सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर जोनी त्यागी, श्रीपाल, जगमाल पाल, राजन, कशिश, राजेंद्र कुमार, विनीत त्यागी, अंशुल त्यागी, जॉनी शर्मा, आशीष शर्मा, विशाल त्यागी, देव त्यागी एवं सभासद सोनू त्यागी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें