फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मयंक प्रजापति के तीन गोल से एसडी रेड की शानदार जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सनातन धर्म इंटर कॉलेज सदर के मैदान में खेली जा रही बालक हॉकी लीग प्रतियोगिता में बुधवार को अंडर-14 वर्ग का लीग मुकाबला खेला गया। 50 मिनट के मैच में एसडी रेड टीम के फारवर्ड खिलाड़ी मयंक प्रजापति ने शानदार प्रदर्शन कर लगातार तीन गोल कर लिटिल स्टार टीम को 3-1 से पराजित कर हैट्रिक बनाई। लिटिल स्टार टीम की ओर से मैच के 34वें मिनट में अनमोल चौहान ने अपनी टीम के लिए एकमात्र गोल किया। वहीं, एसडी रेड टीम की ओर से मैच के 10वें मिनट में 22वें मिनट में और मैच के 27वें मिनट में मयंक प्रजापति ने लगातार तीन गोल दागे। मैच के पश्चात विजेता टीम को प्रधानाचार्य अरुण कुमार गर्ग व हॉकी कोच जोगेंद्र सिंह ने बधाई दी और सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें