प्रत्येक विद्यार्थी खुद को बेहतर साबित करने की जद्दोजहद में लगा हुआ है। कभी स्कूल की परीक्षा तो कभी कोई और प्रतियोगी परीक्षा। खास तौर पर कक्षा ग्यारवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए यह समय बेहद महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के स्कूलों की कक्षा ग्यारवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए आईएमएस गाजियाबाद और अमर उजाला लेकर आए हैं सुपर स्टूडेंट्। जिसके अंतर्गत शीर्ष छात्रों के साथ जुड़ने के लिए मल्टी लेवल प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है।
इसी क्रम में सोमवार व मंगलवार दोनों दिन शहर के पांच स्कूलों में सीनियर छात्रों के लिए मल्टी लेवल प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन किया गया। सोमवार को एमपीजीएस कैंट व दधिची पब्लिक स्कूल गंगानगर के छात्र-छात्राओं ने सुपर स्टूडेंट बनने के लिए परीक्षा में प्रतिभाग किया।
वहीं, मंगलवार को सोफिया गर्ल्स स्कूल कैंट, सेंट जोंस स्कूल कैंट व रिषभ एकेडमी में परीक्षा का आयोजन हुआ। परीक्षा में 11वीं व 12वीं के छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा में दिए सवालों का जवाब छात्र-छात्राओं ने दिए। परीक्षा के बाद छात्रों को हायर ऐजूकेशन के बारे में भी जानकारी दी गई। सभी छात्रों को प्रमाणपत्र बांटे गए।
परीक्षा में टॉप करने वाले स्टूडेंट्स को आईएमएस गाजियाबाद और अमर उजाला सुपर स्टूडेंट् की फाइनल प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका दिया जाएगा। विजेताओं का ग्रांड फिनाले होेगा, जिसमें फाइनल टेस्ट होगा। फिनाले के विजेताओं को छात्रवृत्ति व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। अमर उजाला प्रेजेंट्स आईएमएस गाजियाबाद सुपर स्टूडेंट में रजिस्टर करने के लिए विद्यार्थी 8929000137 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/