अमर उजाला ओलंपियाड का ट्रांसलम एकेडमी में परीक्षा देते छात्र। (मवाना)
मवाना। ट्रांसलम एकेडमी में अमर उजाला ओलंपियाड का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के लगभग 90 फीसदी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्रों ने पूर्ण अनुशासन और गंभीरता से परीक्षा देकर अपनी शैक्षणिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य धीरज आर्य ने कहा कि ऐसी प्रतियोगी परीक्षाएं ज्ञान, तार्किक क्षमता और आत्मविश्वास बढ़ाती हैं। ओलंपियाड से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा परखने और भविष्य की बड़ी परीक्षाओं के लिए तैयार होने का अवसर मिलता है। उन्होंने छात्रों की सहभागिता की सराहना की। परीक्षा के सुव्यवस्थित संचालन में शिक्षक सचिन भारद्वाज, अमित यादव, नीरज चौधरी, अंकुर आर्य, नीरा चौधरी और देवेश देशवाल ने सहयोग दिया। विद्यालय प्रबंधन और प्रधानाचार्य ने शिक्षकों के प्रयासों की प्रशंसा की और विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।