डीआईओएस गिरिजेश चौधरी और जेडी ओपी द्विवेदी
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना काल में पढ़ाई, स्कूलों की फीस और ऑनलाइन शिक्षा एक बड़ी परेशानी है। स्कूल संचालकों से लेकर अभिभावक, शिक्षक और विद्यार्थी सभी परेशान हैं।
स्कूलों में फीस नहीं आ रही, शिक्षकों को वेतन न मिलने की परेशानी है। अभिभावकों के अनुसार स्कूल मनमानी फीस वसूल रहे हैं। छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाई में दिक्कत आ रही है। इन सभी परेशानियों का हल आपको अमर उजाला के फेसबुक लाइव पर मिलेगा।
यह भी पढ़ें: बेटियां भूल नहीं पाईं वो खौफनाक मंजर, पिता की हत्या से टूट गया परिवार, देखिए तस्वीरें
आज दोपहर 12.30 बजे अमर उजाला मेरठ के फेसबुक पेज पर संयुक्त निदेशक (जेडी) ओपी द्विवेदी व जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) गिरिजेश चौधरी लाइव संवाद करेंगे। अपने सवालों का जवाब अफसरों से सीधे जानने के लिए अमर उजाला मेरठ फेसबुक पेज से जुड़कर इस सजीव प्रसारण का हिस्सा बनें। सवाल पूछने के लिए अमर उजाला के इस फेसबुक लिंक पर क्लिक करें और कमेंट बॉक्स में सवाल पूछें।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/