कार्डियोलॉजिस्ट की देखरेख में डिलीवरी
दिल की बीमारी की शिकार महिलाओं की डिलीवरी व एनेस्थीसिया का तरीका भी बदलना पड़ता है। इनकी डिलीवरी में हृदय रोग विशेषज्ञ साथ रखते हैं, ताकि जच्चा-बच्चा दोनों को बचा सकें।
- डॉ. कंचन मलिक
जांच से पता चलती है दिल की बीमारी
तीन-चार साल पहले तक गर्भवती महिलाओं में तीन फीसद तक दिल की परेशानी 15 प्रतिशत तक पहुंच गई है। लोग अब हर प्रकार की जांच कराते हैं। इस कारण बीमारी पहले पता चल जाती हैं।
- डॉ. सपना अग्रवाल
पहली बार गर्भधारण में परेशानी
30 साल के बाद जो युवतियां पहली बार गर्भधारण करती हैं, उनमें खतरा अधिक रहता है। 35 साल के बाद यह समस्या और बढ़ जाती है। बढ़ती उम्र में इसका सीधा असर दिल पर आता है।
- डॉ. सरिता त्यागी
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/