फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सक्लूसिव: फर्जी मतदाता बनने का हो रहा खेल, ऐसे आवेदनों को देख अफसर भी हैरान

Sun, 29 Nov 2020 01:52 PM IST
कपिल kapil चंद्रशेखर शर्मा, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
जेवी जैन काॅलेज में मतदाता पुनरीक्षण में जुटे बूथ लेवल ऑफिसर। संवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मतदाता पुनरीक्षण अभियान में फर्जी वोटर बनने की मंशा से भी आवेदन किए जा रहे हैं। कुछ बूथों पर ऐसे आवेदक भी मतदाता बनने के लिए पहुंच रहे हैं जिनकी उम्र 40 या इससे अधिक है। ऐसे आवेदनों को देखकर बूथ लेवल ऑफिसर भी हैरान हैं। कुछ आवेदकों से फोन पर बात भी की लेकिन इतनी उम्र में नए वोटर बनने का ठोस और स्पष्ट कारण नहीं बता पाए हैं। अमर उजाला टीम ने शनिवार को कुछ बूथों पर पुनरीक्षण कार्य के बारे में जानकारी ली तो यह स्थिति सामने आई।

विज्ञापन


शहर के गर्ल्स इंटर कॉलेज पर बनाए गए बूथ पर आवेदनों का सत्यापन कर रहे हरीश त्यागी, शहजाद, शमीम परवीन सहित अन्य ने बताया कि उनके पास अधिकतर फार्म नए मतदाता के लिए आए हैं। लेकिन इनमें 40 पार के आवेदक ज्यादा हैं। यदि कोई मतदाता आवास या पता बदलने की स्थिति में ऐसा आवेदन करता तो इतनी उम्र से कोई परेशानी नहीं थी। लेकिन ऐसे कई आवेदकों ने पुराने पते पर वोट होने या आवासीय स्थल बदलने के बारे में जवाब ही नहीं दे रहे हैं। आशंका है कि एक से ज्यादा स्थलों के लिए वोटर बनने की मंशा से ऐसे आवेदन किए जा रहे हैं। कुछ अन्य बूथों पर भी ऐसी स्थिति सामने आ रही हैं। यह अभियान दो सप्ताह और चलेगा। इसलिए संदिग्ध आवेदकों की स्थिति का सही आंकलन इसके बाद ही सामने आएगा।

सही सूचनाओं के आधार पर ही स्वीकृत होंगे आवेदन
मतदाता पुनरीक्षण अभियान में जो भी आवेदक पहुंच रहे हैं। उनसे मिल रही सूचनाओं का सत्यापन करवाया जा रहा है। सही सूचनाओं के आधार पर ही मतदाता पंजीयन या त्रुटि संशोधन का आवेदन स्वीकृत होगा। सत्यापन के बाद ही अंतिम मतदाता सूची तैयार होगी। बीएलओ को इसके लिए स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। कहा गया है कि हर आवेदन के समय सूचना संकलन में सतर्कता बरतें ताकि कोई अमान्य या फर्जी मतदाता न बन सके। - आलोक शर्मा, सहायक निर्वाचन अधिकारी, सहारनपुर।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: अपराधियों पर शिकंजे से जमानतियों में दहशत, पुलिस के निशाने पर ये बड़े कुख्यात

विज्ञापन

इन क्षेत्रों से ज्यादा आ रहे ऐसे आवेदन
शहर के दाऊद सराय, पक्का बाग, कमेला कॉलोनी, मंडी समिति रोड, रायवाला, खाताखेड़ी सहित कुछ अन्य ऐसे क्षेत्र हैं जहां से ऐसे आवेदन ज्यादा आ रहे हैं।

पता बदलवाने वाले कम, नए ज्यादा आ रहे
जेवी जैन कॉलेज में बूथ लेवल ऑफिसरों सुशील पुंडीर, बसंता सहित अन्य ने बताया कि यहां 12 बीएलओ नए पंजीयन या त्रुटियों के संशोधन के लिए जुटे हैं। उनके पास पता या आवास बदलने वाले मतदाता तो कम हैं। नए मतदाता अधिक हैं। कुछ आवेदन मृतक या बाहर जाने की स्थिति के संशोधन के भी हैं। यहां पहुंची एक महिला मतदाता ने बताया कि वह पुराना आवास विकास क्षेत्र से आई हैं। उनका आवासीय स्थल बदला जाना है।

बांग्लादेशी नागरिकों के मामले से भी हुए अलर्ट
बूथ लेवल ऑफिसरों ने कहा कि हाल ही में शहर में लंबे समय से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों का मामला भी सामने आ चुका है। इसलिए आवेदन पर अंतिम मुहर लगाने से पहले हर स्तर पर सत्यापन के बाद ही प्रक्रिया पूरी कराएंगे। अन्यथा उनकी सेवाएं ही खतरे में पड़ जाएंगी। 

लोकसभा चुनाव 2019 में मतदाताओं की संख्या
- बेहट                    353285
- सहारनपुर नगर      410072
- सहारनपुर देहात     332489
- देवबंद                  334561
- रामपुर मनिहारान    306474
- नकुड़                   341274
- गंगोह                    369367
- कुल मतदाता          2447522

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें