मेरठ। नगर निगम की टीम ने ध्यानचंद नगर में औद्योगिक क्षेत्र के 70 फीट चौड़े मुख्य मार्ग को पूरी तरह जाम मुक्त कर दिया। नगर आयुक्त के दौरे के एक दिन बाद बुधवार को अमले ने छह जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्राली के साथ दोपहर 2 बजे कार्रवाई शुरू की। मंगलवार को चेतावनी के बावजूद 45 से अधिक अवैध निर्माण हटाए गए। निर्माण ध्वस्त करने के बाद पुलिस कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
नगर निगम ने केवल अतिक्रमण हटाने तक सीमित नहीं रहा। बी ब्लॉक में पांच कच्ची सड़कों की नपाई कर सीसी रोड निर्माण की तैयारी की गई। अधिकारियों के अनुसार यह सड़कें 19 फीट चौड़ी होंगी और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के आसपास जलभराव की समस्या भी इससे कम होगी। ध्यानचंद नगर सी ब्लॉक में स्ट्रीट लाइट भी लगाई गई हैं। नगर निगम ने वादा किया कि आने वाले दो-तीन दिनों में बी ब्लॉक और ए ब्लॉक की सड़कों को भी पूरी तरह जगमगाया जाएगा। उद्यमियों से आग्रह किया गया कि वे अतिक्रमण पर नजर रखें और किसी भी अवैध निर्माण की सूचना तुरंत अधिकारियों को दें।
सिर्फ सड़कों और स्ट्रीट लाइट तक ही सीमित नहीं, बिजली बंबा बाईपास ग्रीन लैंड से कूड़ा हटाने के अभियान में भी तेजी लाई जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि कोई बाहरी व्यक्ति यहां कूड़ा नहीं डालेगा और कर्मचारियों की ड्यूटी लगातार जारी रहेगी।ध्यानचंद नगर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल पुंडीर ने कार्रवाई की सराहना करते हुए बताया कि नगर निगम ने विकास कार्यों में तेजी दिखाई है। उन्होंने कहा कि मुख्य मार्ग पर रात्रि में शराब पीकर कुछ लोग हंगामा करते हैं, जिससे उद्योग में काम करने वाली महिलाओं समेत राहगीरों की सुरक्षा खतरे में रहती है। ऐसे में नगर निगम द्वारा उठाया गया कदम सुरक्षा और व्यवस्था दोनों के लिए आवश्यक है।
अमर उजाला...ध्यानचंद नगर में नगर निगम द्वारा चलाया गया अतिक्रमण विरोधी अभियान, दुकानदारों ने अप