फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ में अमर और सुमित ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। कृषक इंटर कालेज में तीन दिवसीय क्षेत्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन दौड़ प्रतियोगिता में पांच हजार मीटर में कृषक इंटर कॉलेज के अमर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं अन्य प्रतियोगिताओं में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दूसरे दिन कृषक डिग्री कॉलेज के सचिव अतुल वर्मा, प्रबंधक अजय सिंह व प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। पांच हजार मीटर सीनियर दौड़ में कृषक इंटर कॉलेज के अमर कुमार प्रथम, योगेश कुमार द्वितीय और एएस इटर कॉलेज मवाना के सागर तृतीय रहे। 3000 मीटर दौड़ जूनियर वर्ग में सुमित एएस इंटर कॉलेज मवाना, सनी चितमानाशेरपुर तथा अर्जुन तोमर जय किसान इंटर कालेज पूठी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मी. दौड सीनियर वर्ग फाइनल में सागर मावी परीक्षितगढ इंटर कॉलेज, रोहित कुमार कृषक इटर कॉलेज मवाना और सोकिंद्र नवजीवन इंटर कॉलेज बहसूमा क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मी. दौड़ जूनियर वर्ग में शाहिद जीएसडीएन परीक्षितगढ़ प्रथम, गौरव पोशवाल कृषक इंटर कॉलेज मवाना द्वितीय और हर्ष कुमार कृषक इंटर कॉलेज मवाना तृतीय रहे। 200 मी. दौड़ जूनियर वर्ग में जहीर बालमुकुंद इंटर कॉलेज सनौता, अरुण कुमार कृषक इंटर कॉलेज मवाना और शाहिद जीएसडीएन परीक्षितगढ़ क्रमश : प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे।
200 मी़ दौड़ सब जूनियर फाइनल में नवीन कुमार जेएसडीएन परीक्षितगढ़ प्रथम, विवेक कुमार कृषक इंटर कॉलेज मवाना द्वितीय और रोहित एएस इंटर कॉलेज मवाना तृतीय रहे। सीनियर वर्ग ऊंची कूद में राहुल नवजीवन इंटर कॉलेज बहसूमा प्रथम, मोहित नवजीवन इंटर कॉलेज बहसूमा द्वितीय और अजय एएस इंटर कॉलेज मवाना तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग ऊंची कूद में अनमोल जीएसडीएन परीक्षितगढ़, गौरव कृषक इंटर कॉलेज मवाना और शाहिद जीएसडीएन परीक्षितगढ़ क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। सब जूनियर वर्ग ऊंचीकूद में रितिक जीएसडीएन परीक्षितगढ़ प्रथम, जिशान नवजीवन किसान इंटर कॉलेज मवाना द्वितीय और शिवम एएस इंटर कॉलेज मवाना तृतीय रहे। गोला फेंक सीनियर वर्ग में मनीष कृषक इॅटर कॉलेज मवाना प्रथम, जतिन कुमार कृषक इंटर कॉलेज मवाना द्वितीय रहे। गोला फेंक जूनियर वर्ग में आजीब रिजवी कृषक इंटर कॉलेज मवाना ने प्रथम, शक्ति नवजीवन किसान इंटर कॉलेज मवाना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तस्तरी फेंक सीनियर वर्ग में मनीष कुमार कृषक इंटर कॉलेज मवाना प्रथम, जतिन कुमार कृषक इंटर कॉलेज मवाना द्वितीय रहे। तस्तरी फेंक जूनियर वर्ग में आजीब कृषक इंटर कॉलेज मवाना, अनुराग पटेल धनपुर इंटर कॉलेज धनपुर, भाला फेंक जूनियर वर्ग में आजीब कृषक इंटर कॉलेज मवाना ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें