फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरंगा झंडा लेकर निकाला गया अमन मार्च, सभी धर्मों के लोग हुए शामिल

Mon, 14 Aug 2017 04:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ शामली
विज्ञापन
निकाला गया अमन मार्च
विज्ञापन
जमीयत-ए उलेमा ए हिंद (महमूद मदनी गुट) की ओर से शहर में अमन मार्च निकाला गया। यात्रा में सभी धर्मों के लोगों ने शिरकत की। विजय चौक से शुरू हुआ अमन मार्च प्रमुख मार्गों से होते हुए कार्यालय पर पहुंचकर समाप्त हुआ। इस दौरान पुलिस भी मुस्तैद रही। 
विज्ञापन

 
रविवार की सुबह करीब नौ बजे विजय चौक के पास जमीयत-उलेमा-ए हिंद के कार्यालय पर हुई सभा में मौलाना आकिल ने कहा कि हमारे देश की पहचान आपसी भाईचारा, प्रेम व सभी धर्मों के लोगों का आपस में मिलजुलकर रहना है। इसे हमें कायम रखना है। यही पैगाम हमें पूरी दुनिया में पहुंचाना है। अध्यक्षता जमीयत-ए उलेमा के जिलाध्यक्ष मौलाना आकिल गढ़ी दौलत तथा संचालन मोहम्मद तहसीन ने किया।

लोगों ने अमन मार्च निकला

अमन मार्च निकाला
इसके बाद, हाथों में तिरंगा तथा नारे लिखी तख्यितां लेकर लोगों ने अमन मार्च निकला। विजय चौक से अजंता चौक, बुढ़ाना रोड, हनुमान टीला रोड होते हुए शामली कोतवाली, एमएसके रोड, वीवी इंटर कॉलेज के सामने से फव्वारा चौक होते हुए वापस संगठन के कार्यालय पर पहुंचकर यात्रा का समापन हुआ। रास्ते में मिले लोगों को तिरंगा झंडा देकर देश में अमन चैन का पैगाम दिया गया।

इस दौरान सरदार राजेंद्र सिंह, डॉक्टर खुर्शीद अनवर, विनोद संगल, डॉक्टर अकरम, डॉक्टर हरिओम पाठक, मौलाना अरशद, मलखा सिंह, मौलाना इमरान, पंडित आकाश शर्मा, मौलाना वासिल, पंडित जयनाथ, हाफिज इसराईल, मनमोहन सिंह, नासिर प्रधान, रियासत अली, परमजीत सिंह, आरिफ हवारी, बिजेंद्र सिंह, मौलाना तैय्यब, जोैहर सिंह, मौलाना इस्लाम, कृष्णपाल सिंह, हाफिज दिलशाद, रामबीर सिंह, मौलाना खुर्शीद, कारी मसूद और शाह आलम प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

भाईचारा और सद्भाव का पैगाम दिया

निकाला गया अमन मार्च
उधर, चरथावल में जमीयत-उलेमा-ए-हिन्द के नेतृत्व में रविवार को सद्भावना मार्च निकाला। जिसमें सर्व धर्म के लोगों ने हिस्सा लिया। भाईचारा और सद्भाव का पैगाम देते हुए थाने पहुँचकर प्रभारी निरीक्षक डीके त्यागी को ज्ञापन सौंपा। मदनी जूनियर हाईस्कूल में सभी धर्मों के लोग एकत्र हुए। जिसमें हिंदू-मुस्लिम एकता बरकरार रखने, कौमी एकता व आपसी भाईचारा कायम करने की अपील की। अमन मार्च में मौलाना अहसान, पूर्व चेयरमैन पति इस्लामुद्दीन त्यागी, फाजिल त्यागी, कारी नौशाद, डॉ. सदाकत अली, मुफ्ती बिलाल आदि रहे।
विज्ञापन

सद्भावना मार्च निकाल दिया प्यार का पैगाम

अमन मार्च निकाला
मुजफ्फरनगर में जमीयत-उलेमा-ए-हिंद ने देश में अमन-चैन के लिए शांति मार्च निकाला। वक्ताओं ने कहा कि देश की आजादी में सबने हिस्सा लिया था। आज वक्त की जरूरत है कि लोग आपसी सौहार्द और एकता के लिए आवाज बुलंद करें।  

रविवार को संगठन के महासचिव कारी जाकिर हुसैन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शांति मार्च निकाला। मार्च का आगाज मीनाक्षी चौक से किया गया। यहां वक्ताओं ने कहा कि देश की आजादी में उलेमा का बड़ा योगदान है। देश के बंटवारे के वक्त भी उलेमा-ए-हिंद ने हिंदुस्तान नहीं छोड़ने का संकल्प लिया था। कारी जाकिर हुसैन ने कहा कि देश दुश्मन ताकतों की नजर में खटक रहा है। देशवासियों को चाहिए कि आपसी मतभेद मिटाकर एक साथ रहा जाए। मुफ्ती बिन यामीन, मौलाना अब्दुल खालिक, कारी अब्दुल माजिद ने कहा कि  देश में एकता जरूरी है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें