फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलीय ग्रामीण खेलों में मेरठ ने झटके 30 पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडलीय ग्रामीण खेलों में मेरठ जिले ने झटके 30 पदक
विज्ञापन

मेरठ। युवा कल्याण विभाग द्वारा कैलाश प्रकाश स्टेडियम में आयोजित मंडलीय ग्रामीण ओपन खेलकूद प्रतियोगिता में मेरठ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 40 से ज्यादा स्पर्धाओं में 30 पदक अपने नाम किए। खेलों का शुभारंभ ऊर्जा राज्यमंत्री डा. सोमेंद्र तोमर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किए।
डॉ. सोमेंद्र तोमर ने कहा अधिकतर खिलाड़ी ग्रामीण परिवेश से ही निकल रहे हैं, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। समापन कार्यक्रम में सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। बालिका वर्ग 100 मी. दौड़ में हापुड़ की अर्चना ने स्वर्ण, मेरठ की रिया सोम ने रजत, बुलंदशहर की खुशी ने कांस्य पदक जीता। 200 मी. दौड़ में हापुड़ की अर्चना ने स्वर्ण, बुलंदशहर की खुशी ने रजत, मेरठ की रिया सोम ने कांस्य झटका। 4 सौ मी. में बुलंदशहर की अर्चना ने स्वर्ण, मेरठ की श्रुति ने रजत, गौतमबुद्धनगर की मोनिका ने कांस्य कब्जाया। 8 सौ मी. में बागपत की ईशा स्वर्ण, मेरठ की शिवानी रजत पदक जीता। बालक वर्ग - 100 मी. में गाजियाबाद के गगन स्वर्ण, मेरठ के शुभम शर्मा रजत, गौतमबुद्धनगर के अखिलेश कांस्य, 200 मी. में गाजियाबाद के गगन स्वर्ण, मेरठ के सुमित ने रजत, बुलंदशहर के रोबिन ने कांस्य, 4 सौ मी. में अनुज ने स्वर्ण, बागपत के अभिषेक ने रजत पदक जीता। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

22 विद्यालयों के छात्रों ने दिखाया दम
मेरठ। शनिवार को कंकरखेड़ा स्थित डीएवी इंटर कॉलेज के नंगला सैनिक विहार क्रीड़ा स्थल में क्षेत्रीय क्रीड़ा समारोह हुआ। 29, 30 सितम्बर व 1 अक्तबर तक आयोजित क्रीड़ा समारोह में 22 विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। इसमें स्कूली छात्रों ने एथलेटिक्स खेलों में जमकर पदक जीते। समापन समारोह पर पूर्व चेयरमैन ह्रदय प्रकाश शर्मा, एसओ थाना कंकरखेड़ा उत्तम सिंह राठौर, मंत्री संयुक्त व्यापार संघ अनुज सिंहल, पूर्व पार्षद सहन्सरपाल, प्रधानाचार्य सरला चैधरी, प्रधानाचार्य केजी पांडेय, प्रधानाचार्य डॉ. अंतिमा चौधरी, प्रधानाचार्य संजीव गुप्ता व प्रधानाचार्य जीतनारायण भारती, पूर्व खेल शिक्षक सत्यदेव त्यागी ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें