उलमा व शहरकाजी के साथ बैठक करते प्रशानिक अधिकारी
- फोटो : amar ujala
मेरठ में अलविदा जुमे की नमाज घरों में ही पूरी हुई। मस्जिदों पर पुलिस का कड़ा पहरा रहा। कमिश्नर, आईजी, डीएम और एसएसपी शुक्रवार को दोपहर 2 बजे तक शहर का भ्रमण करते रहे। वहीं इसकी तैयारियों को लेकर डीएम और उलमा की बैठक हुई। अब ईद के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
डीएम ने उलमा की कई मांगों पर सहमति जता दी है। मेरठ में मीट की दुकानों को खोलने की अनुमति नहीं दी गई है। ईद के लिए प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। बैठक में नायब शहर काजी जैनुर राशिद्दीन और अन्य उलमा ने कॉलोनियों को सैनिटाइज कराने की मांग की।
जमीयत उलमा शहर इकाई की ओर से डीएम की 12 मांगों का पत्र सौंपा गया। इसमें शराब की दुकानें बंद रखने, मस्जिदों और मदरसों के बाहर साफ सफाई कराने संबंधी मांगे रखी गईं।
वहीं कमिश्नर अनीता सी मेश्राम, आईजी प्रवीण कुमार, डीएम अनिल ढींगरा, अजय कुमार साहनी दोपहर को साढ़े बारह बजे बेगम पुल पर पहुंच गए थे।
एसपी सिटी अखिलेश नारायण पुलिस फोर्स के साथ शहर का जायजा लिया और जनप्रतिनिधियों से व्यवस्थाएं बनाए रखने में सहयोगी की अपील की।