फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिख धर्म में हमेशा त्याग एवं बलिदान का प्रेरणा स्रोत : इकबाल सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर (मेरठ)। क्षेत्र के गांव सैफपुर कर्मचंदपुर में स्थित पंज प्यारे भाई धर्म सिंह की जन्मस्थली पर भारत सरकार के अल्पसंख्यक आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा ने मत्था टेककर धर्म लाभ अर्जित किया। सिख समाज समेत अन्य लोगों ने उनका फूलमाला से स्वागत किया।
विज्ञापन

ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब में अल्पसंख्यक आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा ने कहा कि उनका सौभाग्य है कि आज ऐतिहासिक पंज प्यारे भाई धर्म सिंह की जन्मस्थली पर पहुंचकर दर्शन किए। कीर्तन दरबार साहिब के हाल में उन्होंने सभी सिख समाज के लोगों से कहा कि हमें अपने गुरुओं से सीख लेनी चाहिए। कोरोना काल में सिख समाज के लोगों ने आगे आकर लोगों को सुविधा मुहैया कराई। उन्होंने बताया कि सिखों का इतिहास बलिदान का इतिहास है।
पूर्व प्रधान रविंद्र सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब सैफपुर कर्मचंदपुर में पहुंचने वाले दोनों संपर्क मार्गों के चौड़ीकरण व मरम्मत की मांग की। इस पर उन्होंने कहा कि उच्चाधिकारियों से वार्ता उक्त कार्य प्राथमिकता के तौर पर कराया जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर पंज प्यारे भाई धर्म सिंह के वंशजों में बाबा विनोद सिंह व बाबा गुरप्रीत सिंह, भाई बाबा विनोद सिंह व अन्य लोगों ने भी सरोपा भेंटकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का सम्मान किया। इस मौके पर सरदार गुरबचन सिंह, गुरमीत सिंह, ढक्कन लाल, विकास उपाध्याय, करणवीर सिंह, रविंद्र उर्फ बिट्टू, भूपेश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें