खरखौदा। राजकीय महिला महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. नीलम सिंह के निर्देशन में पुरातन छात्रा सम्मेलन एवं कॅरिअर काउंसलिंग कार्यक्रम संयुक्त रूप से आयोजित किया गया।
महाविद्यालय स्तर पर पुरातन छात्रा समिति संयोजक अंशु ने कार्यक्रम का संचालन किया। पूर्व छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। सभी पुरातन छात्राएं महाविद्यालय में उपस्थित रहीं। पूर्व छात्रा जोया, प्राची, खुशी, अंजुम, मानसी, गरिमा आदि छात्राओं ने अनुभव साझा किए गए। इसी क्रम में कॅरिअर काउंसलिंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया जिसमें डॉ. नीरज द्वारा छात्राओं को जानकारी दी गई। प्राचार्य डॉ. नीलम सिंह द्वारा छात्राओं को बताया कि गत वर्षों में आप सभी ने सिर्फ शिक्षा ही नहीं बल्कि अनुशासन, नैतिकता और जीवन जीने की कला सीखी है। इस अवसर पर डॉ. पूर्णिमा भारद्वाज, डॉ. अंजलि शर्मा, डॉ. गुरमीत सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।