फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आवास विकास में हुआ पांच करोड़ के फ्लैट का आवंटन

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। आवास एवं विकास परिषद की जागृति विहार एक्सटेंशन योजना संख्या-11 के पांच करोड़ के 19 फ्लैट का शुक्रवार को आवंटन हुआ। संपत्ति अधिकारी सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि दफ्तर में ही ड्रा कराया गया। इसमें एफ-127 के 4 फ्लैट, एफ-64 के 11 फ्लैट और एफ-57 के 4 फ्लैट का आवंटन किया गया। सभी फ्लैट की कीमत करीब पांच करोड़ रुपये है। हाल ही में विभाग की ओर से छूट दी गई थी, जिसके तहत लोगों ने फ्लैट के प्रति रुझान दिखाते हुए पंजीकरण कराया था। अधीक्षण अभियंता राजीव कुमार, अधिशासी अभियंता आफताब अहमद, हेमंत कुमार व एसपी सिंह तथा जिला प्रशासन के प्रतिनिधि एसीएम पंकज राठौर मौजूद रहे।
विज्ञापन

सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि योजना में विकास कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास का काम भी लगातार हो रहा है। योजना को चारों ओर से जोड़ने के लिए भी सड़क निर्माण का काम जल्द ही शुरू किया जाएगा। नाली, सड़क, पेयजल आपूर्ति आदि के बुनियादी काम भी पूरे हो गए हैं और अब लगातार आवंटियों की शिकायतों का भी निस्तारण किया जा रहा है।
विज्ञापन

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें