फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अहिल्याबाई की प्रतिमा तोड़ने का आरोप लगा सपाइयों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
वाराणसी के मणिकार्णिका घाट पर देवी देवताओं की मूर्तियों के अलावा अहिल्याबाई होल्कर जी की मूर्ति
विज्ञापन

विज्ञापन
मेरठ। वाराणसी में मणिकर्णिका घाट पर लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा तोड़ने के विरोध में सपाइयों ने कमिश्नरी पार्क पर प्रदर्शन किया। सरधना विधायक अतुल प्रधान, जिलाध्यक्ष कर्मवीर गुमी सहित अन्य सपाइयों, पाल और बघेल समाज के लोगों ने इस घटना पर आक्रोश जताया।
कमीश्नरी पार्क पर एडीएम सिटी ब्रिजेश सिंह और सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन लेना चाहा लेकिन यहां ज्ञापन नहीं लिया गया। इसके बाद प्रदर्शनकारी कलक्ट्रेट तक पहुंचे। यहां भी नारेबाजी कर केंद्र और प्रदेश सरकार से कार्रवाई की मांग की। सपा महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी सहित अन्य कार्यकताओं ने मणिकर्णिका घाट पर की गई तोड़फोड़ के फोटो की तख्तियां लटकाई हुई थीं। कुछ कार्यकर्ता अहिल्याबाई के चित्रों के साथ प्रदर्शन में शामिल हुए।
विज्ञापन

इस प्रदर्शन के दौरान कमिश्नरी से कलक्ट्रेट तक पुलिस बल का कड़ा सुरक्षा घेरा रहा। बाद मं कलक्ट्रेट में ज्ञापन दिया गया। इसमें मांग की गई कि इस प्रकरण की स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराई जाए। उन्होंने भविष्य में किसी भी ऐतिहासिक एवं धार्मिक धरोहर के संरक्षण के नियमों का कठोरता से पालन कराने की भी मांग उठाई। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर क़ड़ी कार्रवाई को जरूरी बताया गया। इस प्रदर्शन में किशन सिंह जाटव, मृदुला यादव, शेरा जाट, रविंद्र प्रेमी, प्रशांत गौतम, फैजान अंसारी, गौरव चौधरी, अहतेश्याम इलाही, सुभाष यादव, जितेद्र गुर्जर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

वाराणसी के मणिकार्णिका घाट पर देवी देवताओं की मूर्तियों के अलावा अहिल्याबाई होल्कर जी की मूर्ति

वाराणसी के मणिकार्णिका घाट पर देवी देवताओं की मूर्तियों के अलावा अहिल्याबाई होल्कर जी की मूर्ति

वाराणसी के मणिकार्णिका घाट पर देवी देवताओं की मूर्तियों के अलावा अहिल्याबाई होल्कर जी की मूर्ति

वाराणसी के मणिकार्णिका घाट पर देवी देवताओं की मूर्तियों के अलावा अहिल्याबाई होल्कर जी की मूर्ति

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें