फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सड़क निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप, वीडियो वायरल

विज्ञापन
सरूरपुर। सड़क निर्माण में घटिया सामग्री की जानकारी देता युवक। वीडियोग्रैब
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। मेरठ-करनाल हाईवे से भूनी रजबहे होते हुए गांव पथौली तक बनाई जा रही सड़क के निर्माण कार्य पर सवाल उठने लगे हैं।
गांव पथौली निवासी सूरज चौधरी ने सड़क निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल किए जाने का आरोप लगाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है। वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

वायरल वीडियो में युवक सड़क की परत को हाथों से उखाड़कर दिखा रहा है। उसका आरोप है कि निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी की जा रही है और गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा। युवक ने कहा कि सड़क अभी निर्माणाधीन है, लेकिन उसकी सतह आसानी से टूट रही है, जिससे कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

सूरज चौधरी का कहना है कि यदि निर्माण में शुरुआत से ही लापरवाही बरती गई तो सड़क अधिक समय तक टिक नहीं पाएगी और सरकारी धन की बर्बादी होगी। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों से निर्माण कार्य की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण से लोगों को बेहतर आवागमन की उम्मीद थी, लेकिन घटिया निर्माण की शिकायतों ने उनकी चिंता बढ़ा दी है। लोगों ने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई है।
बयान...
मामला हमारी जानकारी में नहीं है। इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। - विकास त्यागी, अधिशासी अभियंता, गंगनहर शाखा, मेरठ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें