फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सरकारी जमीन पर दोबारा कब्जे का आरोप, डीएम से कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। तहसील क्षेत्र के गांव पाथौली में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर एक बार फिर विवाद गहरा गया है। ग्रामीण ने जिलाधिकारी से शिकायत कर कब्जा हटवाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

ग्रामीण महक सिंह का आरोप है कि गांव की सरकारी भूमि, जिसमें आबादी की जमीन, खाद के गड्ढे और सार्वजनिक रास्ता शामिल है, पर कुछ लोगों ने जबरन कब्जा कर लिया है। उनका कहना है कि वर्ष 2019 में प्रशासन की मौजूदगी में उक्त जमीन को कब्जामुक्त कराया गया था लेकिन अब दोबारा से उस पर कब्जा कर लिया गया है। पीड़ित का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी उसे धमका रहे हैं और झूठे मुकदमों में फंसाने की चेतावनी दे रहे हैं। इससे उसके परिवार को खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महक सिंह ने जिलाधिकारी से प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराते हुए सरकारी भूमि कब्जा मुक्त कराने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। एसडीएम उदित नारायण सेंगर का कहना है कि प्राप्त शिकायत पर मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें