फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: लावड़ में गैस एजेंसी पर अनियमितता के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
- उपभोक्ताओं ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

लावड़। कस्बे की भारत गैस एजेंसी की कार्यप्रणाली को लेकर उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी व्याप्त है। नगर पंचायत लावड़ के वार्ड सात के सभासद आरिफ फैजी ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर एजेंसी पर उपभोक्ताओं के उत्पीड़न, होम डिलीवरी ठप होने और कई अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाए हैं।
सभासद आरिफ फैजी ने शिकायत में बताया कि एजेंसी पर लंबे समय से उपभोक्ताओं को परेशान किया जा रहा है। गैस सिलिंडर वितरण के दौरान उपभोक्ताओं से अलग-अलग नंबरों पर ओटीपी मांगा जाता है और कई बार उन्हें कई दिनों बाद सिलिंडर लेने के लिए बुलाया जाता है। इससे लोगों को बार-बार एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। आरोप लगाया कि एजेंसी की होम डिलीवरी व्यवस्था पिछले कई महीनों से लगभग ठप है। उपभोक्ताओं को मजबूर होकर एजेंसी परिसर में घंटों लाइन में लगकर सिलिंडर लेना पड़ रहा है। इससे बुजुर्गों, महिलाओं और दूरदराज से आने वाले लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

आरिफ फैजी ने कहा कि जहां घरेलू उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं कर्मचारियों की मिलीभगत से घरेलू गैस सिलिंडर व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और दुकानों तक आसानी से पहुंचाए जा रहे हैं। इससे एजेंसी की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। कई उपभोक्ताओं के मोबाइल पर बिना सिलिंडर प्राप्त किए ही गैस डिलीवर होने के मैसेज भेजे जाने की शिकायत भी सामने आई है।
विज्ञापन

सभासद का कहना है कि जब उपभोक्ता शिकायत दर्ज कराते हैं तो एजेंसी कर्मचारी केवल संबंधित व्यक्ति को सिलिंडर देकर मामला शांत करने का प्रयास करते हैं, जबकि मूल समस्या बनी रहती है। सभासद ने आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से एजेंसी की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और उपभोक्ताओं को पारदर्शी और सुचारु गैस वितरण व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें