फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: तालाब पर अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। तहसील क्षेत्र के गांव कालंदी में सार्वजनिक तालाब पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के एक व्यक्ति द्वारा तालाब की भूमि पर कब्जा कर निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिससे सार्वजनिक भूमि प्रभावित हो रही है।
ग्रामीणों जसवीर, राजेंद्र, अंकित, नकुल, अजय, सनी, योगेंद्र आदि ने जिलाधिकारी को भेजे शिकायत पत्र में आरोप लगाया कि संबंधित व्यक्ति ने तालाब की भूमि पर अवैध निर्माण कर लिया है और विरोध करने पर ग्रामीणों को धमकियां दी जाती हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि मामले को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों और विभागों से शिकायत की जा चुकी है। तहसील समाधान दिवस सहित विभिन्न स्तरों पर भी प्रार्थना पत्र दिए गए, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो सार्वजनिक भूमि पर स्थायी कब्जा हो सकता है, जिससे गांव के लोगों को भविष्य में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि शिकायतों के बावजूद संबंधित विभाग द्वारा मौके पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, जोहड़ की भूमि का सीमांकन कराने तथा अवैध कब्जा हटवाने की मांग की है। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने नायब तहसीलदार को जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें