फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सीएचसी में एंटी रेबीज इंजेक्शन व सिरिंज बाहर से मंगवाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने सीएमओ से की शिकायत, सीएचसी प्रभारी ने कहा सिरिंज व इंजेक्शन सीएचसी की ही प्रयोग की गई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मवाना। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. योगेश प्रधान अपने सहयोगी किशोर सैनी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मंगलवार को एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगवाने के लिए पहुंचे। आरोप है कि वहां मौजूद चिकित्सक ने अवकाश बताते हुए इंजेक्शन व सिरिंज बाहर से लाने के लिए कह दिया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने सीएमओ से शिकायत की। इसके बाद इंजेक्शन सीएचसी से लगाया गया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने सीएम पोर्टल पर शिकायत करने की बात कही है।
ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. योगेश प्रधान ने बताया कि उनके साथ रहने वाले किशोर सैनी को गांव में एक कुत्ते ने काट लिया था। जिसे एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगवाने के लिए सीएचसी में लेकर पहुंचे। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि का आरोप है कि उन्होंने वहां मौजूद चिकित्सक को अपना परिचय दिया। आरोप है कि चिकित्सक ने सम्मान से बात करना तो दूर किशोर सैनी के घाव को देखना तक गवारा नहीं किया और कह दिया कि आज अवकाश है। इंजेक्शन व सिरिंज स्टोर रूम में है। आज दोनों चीजें बाजार से लानी पड़ेंगी। इसके बाद पीड़ित बाजार से इंजेक्शन व सिरिंज लेने चला गया।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि का कहना है कि इसकी शिकायत उन्होंने सीएमओ से की। जिसके बाद इंजेक्शन तो स्टोर रूम से निकाल लिया लेकिन सिरिंज बाजार की ही प्रयोग की। बाजार से लाया गया इंजेक्शन वापस करा दिया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि का आरोप है कि सीएचसी प्रभारी ने उनका फोन कॉल तक रिसीव नहीं किया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि का कहना है कि इस संबंध में सीएम पोर्टल पर शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी डॉ. अरुण कुमार का कहना है कि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि की कोई कॉल उनके पास नहीं आई है। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि के चाचा की कॉल आई थी, जिनको कह दिया गया था कि आप भेज दो इंजेक्शन लग जाएगा। इंजेक्शन और सिरिंज दोनों ही सीएचसी की प्रयोग की गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें