फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छात्रों से अतिरिक्त शुल्क वसूली का आरोप लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सीसीएसयू में एलएलएम प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2025-26) के छात्रों के परीक्षा फॉर्म भरते समय समर्थ पोर्टल के माध्यम से 160 रुपये का अतिरिक्त शुल्क काटा जा रहा है। छात्र नेता शान मुहम्मद सहित अन्य ने अतिरिक्त शुल्क वसूली का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि अधिकांश एलएलएम करने वाले छात्र सीसीएसयू से ही एलएलबी पासआउट हैं और उन्हें पहले से ही एनरोलमेंट नंबर जारी हो चुका है। ऐसे में समर्थ पोर्टल पर नए सिरे से एनरोलमेंट या रजिस्ट्रेशन के नाम पर अतिरिक्त शुल्क वसूलना गलत है। यह शुल्क न तो विश्वविद्यालय की कोई आधिकारिक अधिसूचना पर आधारित है और न ही छात्रों को इसकी पूर्व सूचना दी गई। शान मुहम्मद ने कहा प्रभावित छात्रों की 160 रुपये की फीस वापस की जाए और कंपनी अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें