फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रास्ते में भैंस बांधने के विरोध पर मारपीट और फायरिंग का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
- नाहली में घर में घुसकर हमला करने का आरोप, चार लोग घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। नाहली गांव में रास्ते में भैंस बांधने का विरोध करने पर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। एक पक्ष ने सात लोगों पर घर में घुसकर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला करने तथा तमंचे से फायरिंग करने का आरोप लगाया है। घटना में विजनपाल, प्रियांशु, शेखर और संगीता घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।
गांव निवासी विजयपाल पुत्र चौहल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार सुबह कुछ लोग लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और तमंचा लेकर उसके भाई विजनपाल के घर में घुस आए। आरोप है कि रास्ते में भैंस बांधने से आवागमन बाधित होने को लेकर कहासुनी हुई। विजनपाल ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनके और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट शुरू कर दी। विजयपाल के अनुसार एक युवक ने तमंचे से फायरिंग की। हालांकि, परिवार के लोग बाल-बाल बच गए। शोर सुनकर विजयपाल समेत अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर परिवार को बचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि हमलावर जाते समय दोबारा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर गए। पीड़ित पक्ष ने तहरीर में परिवार के सदस्यों को चोटें आने का आरोप लगाते हुए पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है।
सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें