फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जांच के नाम पर खानापूरी करने का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

Sat, 13 Jun 2026 07:11 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मदरसा प्रबंधन पर बच्चों की ट्रांसफर सर्टिफिकेट जारी न करने का था आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। पाबली खास निवासी एक व्यक्ति ने मदरसा प्रबंधन पर बच्चों की ट्रांसफर सर्टिफिकेट जारी न करने का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। इस संबंध में उसने मेरठ मंडल आयुक्त को शिकायत पत्र सौंपा है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता सिराजुद्दीन का कहना है कि उन्होंने पूर्व में जिलाधिकारी मेरठ को प्रार्थना पत्र देकर ग्राम पाबली खास स्थित एक मदरसे से वर्ष 2017 से 2025 तक अध्ययन करने वाले बच्चों की टीसी जारी कराने की मांग की थी। साथ ही मदरसे को विदेशों से मिलने वाली फंडिंग की भी जांच कराने का अनुरोध किया था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि मामले की जांच जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी द्वारा की गई, लेकिन जांच में बच्चों की टीसी जारी न किए जाने के मुद्दे और फंडिंग संबंधी आरोपों की समुचित जांच नहीं की गई। उनका कहना है कि निरीक्षण रिपोर्ट में यह उल्लेख किया गया कि उन्होंने मदरसा बंद कराने के संबंध में शिकायत की थी, जबकि उन्होंने केवल बच्चों की टीसी दिलाने और अन्य बिंदुओं की जांच कराने की मांग की थी। सिराजुद्दीन ने आयुक्त से मामले की किसी निष्पक्ष अधिकारी से दोबारा जांच कराने, बच्चों की टीसी जारी कराने तथा भविष्य में अन्य विद्यार्थियों के हितों की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने मामले में नायब तहसीलदार को जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें