फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कृषक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पर लगे आरोपों की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
- फर्जी शोधपत्र के आधार पर राज्यपाल पुरस्कार पाने और वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत
विज्ञापन

- डीआईओएस ने 26 अक्तूबर को सुनवाई के लिए बुलाया
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। कृषक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार पर गंभीर आरोप लगे हैं। उन पर फर्जी शोधपत्र के आधार पर राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त करने का आरोप है। कॉलेज में वित्तीय अनियमितताओं की शिकायतें भी की गई हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) ने इन आरोपों की जांच के लिए सुनवाई निर्धारित की है। शिकायतकर्ताओं के साथ कॉलेज के प्राधिकृत नियंत्रक को बुलाया गया है। प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार को भी सुनवाई में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। सुनवाई 26 अक्तूबर को डीआईओएस कार्यालय में होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से शनिवार को एक पत्र जारी किया गया। यह शिकायत आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज की गई थी। जिसके माध्यम से आरोप लगाए गए थे। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि शिक्षा विभाग ने पहले कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

शिकायत में प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार पर फर्जी शोधपत्र प्रस्तुत कर राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त करने का आरोप है। उन पर कॉलेज में वित्तीय अनियमितताओं के आरोप भी लगाए गए हैं। यह शिकायत पूर्व अध्यक्ष उत्तम कुमार ने दर्ज कराई थी। पूर्व उपप्रबंधक विनोद कुमार, पूर्व कोषाध्यक्ष विमल कुमार, पूर्व सदस्य सतीश कुमार और पूर्व सदस्य दीपक कुमार भी शिकायतकर्ताओं में शामिल हैं।
विज्ञापन

डीआईओएस ने मामले के निस्तारण के लिए 26 अक्तूबर को सुबह 10 बजे सुनवाई तय की है। संबंधित पक्षों को अपने लिखित अभिकथन और समर्थन में साक्ष्य प्रस्तुत करने को कहा गया है। कॉलेज के प्राधिकृत नियंत्रक और प्रधानाचार्य को भी शिकायत पत्र की प्रति भेजी गई है। उन्हें निर्धारित समय पर लिखित जवाब के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें