मेरठ। शादी का झांसा देकर दो साल तक शारीरिक शोषण किया और अब शादी करने से इन्कार कर दिया है। लोहियानगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी पीड़ित युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसे शादी का झांसा देकर मुंडाली के ग्राम आड निवासी मुसाहिद अंसारी ने देह शोषण किया। शादी करने को कहा तो इन्कार कर दिया। परिजन ने उसे घर से भगा दिया। दो दिन पूर्व मुसाहिद उसे फिर लेकर खरखौदा के एक होटल में गया। यहां उसका फिर शारीरिक शोषण किया और घर भेज दिया। युवती ने कई बार गर्भपात कराने का भी आरोप लगाया। लोहियानगर पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि पुलिस आरोपी की तलाश में लगी है।
-
नौचंदी में चोरी करते युवक को रंगे हाथों दबोचा, धुनाई कर पुलिस को सौंपा
मेरठ। नौचंदी के दुर्गानगर में कॉलोनी के लोगों ने एक युवक को चोरी करते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। उसके पास से पड़ोसी के घर से चुराया गया काफी सामान बरामद किया। आरोपी को लोगों ने धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। दुर्गानगर निवासी मयंक गोयल ने बताया कि बुधवार रात पड़ोसी के मकान में आवाज सुनकर उन्होंने बाहर आकर देखा तो एक युवक मकान से सामान चोरी कर रहा था। उन्होंने आसपास के लोगों को जानकारी देकर आरोपी को घेरकर पकड़ लिया। सूचना पर नौचंदी पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए युवक संजय कुमार कामती निवासी सरिसपावी बिहार को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पुलिस उससे पूछताछ कर अन्य चोरियों की जानकारी कर रही है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।