फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बागेश्वर धाम की कथा में पार्किग के नाम पर अवैध वसूली का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। जागृति विहार एक्सटेंशन पर आयोजित हनुमंत कथा में पार्किंग के नाम अवैध वसूली की जा रही है। इसकी शिकायत छात्र नेता विनीत चपराना द्वारा की गई। उन्होंने बताया कि कथास्थल के आसपास कई स्थानों पर पार्किंग बनाई गई है। यहां बाइक के 40 रुपये और कार के 100 रुपये वसूले जा रहे हैं। समिति ने भी जिला प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए शिकायत की है।
विज्ञापन

विनीत चपराना ने बताया कि कथास्थल से एक किलोमीटर दूर पुलिस द्वारा लोगों को रोका जा रहा है। पुलिस भी इस बात की जानकारी नहीं दे रही है। दो सड़कों पर डोरी डालकर कथा समिति के नाम पर पार्किंग बनाई गई हैं। ऐसी चार पार्किंग हैं। पार्किंग वालों को समिति के नाम पर पुलिस का भी सहयोग मिल रहा है। वहीं, समिति के अध्यक्ष पंडित संजय त्रिपाठी और आयोजक नीरज मित्तल व गणेश अग्रवाल ने कहा कि ये पूर्णरूप से अनुचित है। हमारी समिति द्वारा कोई वसूली वाली पार्किंग नहीं बनाई गई है। समिति के नाम पर बनाई गई पर्ची जिला प्रशासन और पुलिस को भेजकर शिकायत कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें