फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रास्ते के विवाद में निर्माणाधीन दीवार और दरवाजा तोड़ने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। पिठलोकर गांव में मकान के पास से निकलने वाले रास्ते को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। एक पक्ष ने पड़ोसियों पर निर्माणाधीन दीवार और दरवाजा तोड़ने, मजदूरों से मारपीट करने और परिवार के सदस्यों के साथ अभद्रता का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
गांव निवासी महबूब पुत्र इस्लाम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके मकान में निर्माण कार्य चल रहा है। मकान के बराबर से निकलने वाले रास्ते को लेकर पड़ोसी अनीस के परिवार से विवाद चल रहा है। 18 सितंबर को दोपहर करीब एक बजे वह किसी काम से बाहर गया था। इसी दौरान अनीस, फजिल, यासिर और नासिर उसके घर पहुंचे। आरोप है कि आरोपियों ने निर्माण कार्य में लगे मजदूरों और मिस्त्रियों के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की और उन्हें वहां से भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद निर्माणाधीन दीवार और दरवाजे को तोड़ दिया। महबूब ने विरोध किया तो उसके परिवार के सदस्यों के साथ भी मारपीट और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया। पीड़ित का आरोप है कि शिकायत करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।
सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें