फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सरकारी रास्ता बंद करने का आरोप, एसडीएम से गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। पिठलोकर गांव में ग्रामीणों ने एक व्यक्ति पर सरकारी रास्ते पर अवैध कब्जा कर उसे बंद करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र देकर रास्ता बंद होने से रोकने और मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीण महबूब, इसलाम, अंसार, इस्तिकार, निसार, आलिम के अनुसार उनके घरों के सामने करीब 12 फीट चौड़ा खड़ंजा युक्त सरकारी रास्ता है। यह रास्ता करीब 100 फीट लंबा है। आरोप है कि गांव निवासी व्यक्ति रास्ते पर चौखट लगाकर गेट लगाने का प्रयास कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इससे उनका आवागमन बाधित हो जाएगा। आरोप है कि विरोध करने पर ग्रामीणों को रास्ता बंद करने और गांव से पलायन करने के लिए मजबूर करने की धमकी दी गई। ग्रामीणों ने पुलिस पर भी आरोपी का पक्ष लेने का आरोप लगाया है। अपने घर के सामने चौखट लगाए जाने का विरोध किया गया। इस दौरान कहासुनी और मारपीट की गई। ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी से मामले की जांच कराकर सरकारी रास्ता बंद करने के प्रयास को रोकने तथा दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। चौकी मुल्हैड़ा पुलिस पर लगाए गए आरोपों की भी जांच कराने की मांग की गई है। उप जिलाधिकारी उदित नारायण सेंगर ने तहसील टीम व थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें