संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। जिला सहकारी समिति ग्राम जंढेडी के कार्यालय में घुसकर एक दबंग द्वारा प्रभारी सचिव के साथ मारपीट, सरकारी कागजात फाड़ने और नकदी लूटने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी।
तहरीर में प्रभारी सचिव आदेश शर्मा ने बताया कि 8 अक्तूबर को सुबह करीब 10.30 बजे वे अपने ऑफिस में कार्य कर रहे थे। इसी दौरान गांव की ही व्यक्ति उनके कार्यालय में आया और उनके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। आरोप है कि आरोपी ने दराज में रखे खाद वितरण के 12,000 रुपये जबरन छीन लिए और विरोध करने पर सरकारी कागजात भी फाड़ दिए।
मौके पर मौजूद सनोज कुमार और सुभाष ने किसी तरह उसकी जान बचाई। जाते-जाते आरोपी तमंचा लहराते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस के आने से पहले ही आरोपी भाग गया। पीड़ित ने पुलिस से सरकारी संपत्ति लूटने व अभिलेख फाड़ने का केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।