फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: स्पेयर पार्ट्स कारोबार के नाम पर छह लाख की धोखाधड़ी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़िता ने एसएसपी ऑफिस पर शिकायती पत्र देकर की कार्रवाई की मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के प्रहलाद नगर निवासी महिला रिंकी ने स्पेयर पार्ट्स के कारोबार में निवेश के नाम पर एक परिवार पर छह लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। आरोपियों ने कारोबार में रकम लगाने पर अच्छा मुनाफा देने का भरोसा दिलाया था। रकम वापस मांगने पर अब उसे और उसके पति को जान से मरवाने व झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता ने बुधवार को एसएसपी ऑफिस पर शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

प्रहलाद नगर निवासी रिंकी ने बुधवार को एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देते हुए बताया कि रेलवे रोड निवासी एक परिवार ने उसे और उसके पति को स्पेयर पार्ट्स के कारोबार में रुपये लगाने के लिए कहा था। आरोप है कि कारोबार में निवेश करने पर अच्छा मुनाफा मिलने का भरोसा दिलाकर उनसे करीब छह लाख रुपये ले लिए थे। जब महिला ने मुनाफा मांगा तो उसे टाल दिया गया। पीड़िता को खुद के साथ धोखाधड़ी का एहसास हुआ। आरोप है कि रकम वापस मांगने और कानूनी कार्रवाई करने की बात कहने पर आरोपी उसे और उसके पति को धमका रहे हैं। सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि शिकायत पत्र के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें