फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भक्तामर महाअर्चना से पूरी होती हैं सभी मनोकामना

विज्ञापन
फूलबाग कॉलोनी स्थित दिगंबर जैन मंदिर में भक्तांमर महा अर्चना करते श्रद्धालु।
विज्ञापन
- फूलबाग कॉलोनी जैन मंदिर में हुआ विधान पूजन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। फूलबाग कॉलोनी स्थित आदिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में 48 दीपकों के साथ भक्तामर विधान पूजन हुआ। महाअर्चना का सौभाग्य वर्तिका जैन को प्राप्त हुआ। समाज के मंत्री नवीन जैन ने बताया कि यह महाअर्चना संध्या में वेदी में विराजमान आदिनाथ भगवान की अतिश्यकारी मूर्ति के सम्मुख की जाती है। इस मूर्ति के सम्मुख जो भी श्रद्धापूर्वक अपनी मनोकामना रखता है, वह पूर्ण होती है। संध्या में अध्यक्ष हेमंत जैन ने 48 श्लोकों के साथ दीपकों को स्वास्तिक के मांडले पर विराजमान किया। वीरेश जैन ने शास्त्र सभा में जैन धर्म के बारे में बताया। कार्यक्रम में नवीन, अतुल, विनय, जिनेंद्र, संजय, मयंक, राहुल, विनोद, प्रमोद सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

महावीर जयंती भवन में संस्कार शिविर लगाया
मेरठ। शारदा रोड स्थित महावीर जयंती भवन में विश्व श्रमण संस्कृति श्रीसंघ की ओर से प्रशिक्षण व संस्कार शिविर लगाया गया। सौरभ जैन सराफ के संयोजन में कार्यक्रम हुआ। इसमें 70 से अधिक बालक और बालिकाओं को प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही अरहनाथ भगवान का गर्भ कल्याणक मनाया गया। सौरभ जैन सराफ ने बच्चों को बताया कि जैन आगम में फाल्गुन कृष्ण तृतीया के दिन 18वें तीर्थंकर श्री अरहनाथ भगवान का गर्भ कल्याणक मनाया जाता है। अरहनाथ भगवान के चार कल्याणक हस्तिनापुर में अंतिम मोक्ष कल्याणक सम्मेद शिखर में हुआ। कार्यक्रम में देवेंद्र जैन, विनोद जैन, सम्यक जैन, राहुल जैन, वैभव जैन ने किया। इस अवसर पर आन्या जैन, अनीता जैन रहीं। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें