संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मोदीपुरम स्थित एसआरडी क्रिकेट मैदान में हिम्मत सिंह क्रिकेट मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में ऑल स्टार इलेवन और मेरठ अनबीटेबल क्रिकेट क्लब के बीच मैच हुआ। इसमें ऑल स्टार इलेवन की टीम ने 75 रन से मैच जीता।
ऑल स्टार इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाए। इसमें तपन आर्य ने 50, शशांक ने 37 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में अनबीटेबल क्रिकेट क्लब के हर्षित व उज्जवल ने तीन-तीन विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी अनबीटेबल क्लब की टीम 144 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से आयुष ने 37 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में ऑल स्टार इलेवन टीम की ओर से शशंक दीप, बब्लू व लियॉन ने दो-दो विकेट लिए। शशांक दीप को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर एडवोकेट दीप शेरवाल, प्रभास राजू आदि मौजूद रहे।