मोदीपुरम - कृषि विवि में प्रसंस्करण केंद्र का उद्घाटन करते कुलपति।
मोदीपुरम। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में 14 से 16 अक्तूबर तक अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। मेले को सफल बनाने के लिए तैयारियां की जा रही है।
निदेशक प्रसार व मेला प्रभारी पीके सिंह का कहना है कि इस वर्ष मेले का मुख्य विषय पौष्टिक अनाज व समृद्ध किसान रहेगा। मेले का उद्देश्य किसानों को नवीनतम कृषि तकनीकों, उन्नत बीजों और आधुनिक कृषि उपकरणों से अवगत कराना है, ताकि किसान अधिक उत्पादन और बेहतर आमदनी हासिल कर सकें। पशु प्रदर्शनी, दुग्ध उत्पादन, पशुधन प्रबंधन से जुड़ी नई जानकारी, फल, फूल व सब्जी प्रदर्शनी, बागवानी और सब्जी की उन्नत किस्मों का प्रदर्शन, आधुनिक कृषि यंत्रों की लाइव तकनीक, नए उपकरणों का सजीव प्रदर्शन, रबी फसलों के उन्नत बीज की किसानों के लिए उचित मूल्य पर बिक्री, प्रतिदिन किसान चौपाल का आयोजन किया जाएगा। किसानों के मनोरंजन के लिए मेले में जादूगरों के कार्यक्रम और लोक रागनियों का मंचन भी आयोजित किया जाएगा, जिससे कृषि सूचना और सांस्कृतिक माहौल देखने को मिलेगा। संवाद