गंगानगर। उत्तराखंड के चमोली में आई जल प्रलय में फंसे मेरठ के चारों युवक सकुशल तपोवन पहुंच गए। ठेकेदार सौरभ प्रजापति ने बताया कि हेलीकॉप्टर से युवकों को रेणु से तपोवन पहुंचाया गया। मेरठ के कसेरूखेड़ा निवासी रोहित, प्रदीप, बालकराम व अतुल शुक्रवार को अपने घर लौट सकते हैं। फोन पर हुई बातचीत में युवकों ने बताया कि पिछले कई दिनों से खाना मिलने की वजह से वह परेशान थे। अब खाना मिलने के बाद जान में जान आई है। अतुल की तबीयत में भी अब सुधार है। संवाद