फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथवाड़ी सहकारी समिति के सभी आठ सदस्य निर्विरोध निर्वाचित

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहटा। कैथवाड़ी सहकारी समिति के चुनाव में सोमवार को नाम वापसी के दिन तीन प्रत्याशियों द्वारा नामांकन वापस लेने के बाद समिति के सभी आठ पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गए। अब मतदान की आवश्यकता नहीं रह गई है।
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी कृष्णपाल ने बताया कि समिति के पांच गांव कैथवाड़ी, किनौनी, कलीना, हसनपुर-रजापुर और नारंगपुर से कुल आठ पदों के लिए 31 जुलाई को नामांकन दाखिल किए गए थे। कैथवाड़ी, किनौनी और नारंगपुर गांवों से दो-दो प्रत्याशी मैदान में थे, जबकि हसनपुर और कलीना से केवल एक-एक नामांकन हुआ था। सोमवार को नाम वापसी के दिन तीन गांवों के एक-एक प्रत्याशी ने अपने नाम वापस ले लिए। इसके बाद शेष प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।
निर्विरोध निर्वाचित सदस्य अनिल कुमार, विमलेश राठी कैथवाड़ी, उदयवीर सिंह, सुधीर सिंह किनौनी, रविंद्र सिंह कलीना, यशपाल सिंह, सुधीर हसनपुर-रजापुर, पुष्पा नारंगपुर शामिल हैं। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 6 अगस्त को प्रस्तावित चुनाव प्रक्रिया निर्विरोध निर्वाचन के कारण समाप्त हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें