आधार-मार्कशीट की अपलोड करनी होगी कॉपी
डिग्री बनवाने के लिए अंतिम वर्ष की मार्कशीट, आईडी प्रूफ (आधार कार्ड), मार्कशीट नाम संशोधन हेतु हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की मार्कशीट, विश्वविद्यालय से प्राप्त मार्कशीट, आईडी प्रूफ अपलोड करना होगा। छात्र-छात्राएं मार्कशीट संशोधन के आवेदन के बाद ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के साक्ष्य के प्रिंट के साथ विवि से प्राप्त मूल मार्कशीट को छात्र सहायता केंद्र पर जमा करेंगे तभी संशोधित मार्कशीट जारी होगी।
लंबे समय से डिजिटलाइजेशन का काम जारी था। प्रमाण पत्रों को लेकर छात्रों को बहुत समस्याएं रहती हैं। ऐसे में उनको राहत मिलेगी। इसमें कर्मचारियों की जिम्मेदारी भी तय की जा रही है। वे ऑनलाइन आवेदनों का तिथि के हिसाब से निपटारा करेंगे।
- प्रो. एनके तनेजा, कुलपति चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/