फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CCSU Latest News: छात्रों को नहीं काटने होंगे सीसीएसयू के चक्कर, ऑनलाइन मिलेंगे सभी प्रमाण पत्र

Fri, 18 Sep 2020 01:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

  • ट्रांसक्रिप्ट, प्रोविजनल सर्टिफिकेट और माइग्रेशन के लिए ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन
  • छह लाख विद्यार्थी हर साल लेते हैं दाखिला सीसीएसयू और संबंद्ध कॉलेजों में 
विज्ञापन
सीसीएसयू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय प्रमाण पत्रों को लेकर अब डिजिटलाइज हो गया है। इससे छात्रों को मार्कशीट, डिर्ग्री और ट्रांसक्रिप्ट लेने के लिए कैंपस के चक्कर नहीं काटने पडे़ंगे। इनका विवि की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इन्हें अतिरिक्त फीस जमा करके तत्काल प्राप्त किया जा सकेगा। कुलपति प्रो. एनके तनेजा इसके लिए चार सालों से प्रयासरत थे।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय के लिए यह वर्ष बड़ी उपलब्धि लेकर आया है। छात्र-छात्राओं के सारे प्रमाण पत्र डिजिटलाइज कर दिए गए हैं। ऑनलाइन आरटीआई में कॉपी देखने का ट्रायल शुरू हो गया है। सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों की संख्या मेरठ-सहारनपुर मंडल में एक हजार से अधिक है। इनमें छह लाख के करीब छात्र-छात्राएं पढ़ाई करते हैं। यहां रोजाना 500-600 छात्र-छात्राएं डिग्री, मार्कशीट, प्रोविजनल सर्टिफिकेट और माइग्रेशन आदि बनवाने आते हैं।

कहीं से भी कर सकेंगे आवेदन
सहारनपुर, बुलंदशहर, गौतमबुद्घनगर से छात्र-छात्राओं को डिग्री एवं मार्कशीट आदि लेने के लिए आना पड़ता है। अब ऑनलाइन आवेदन के बाद छात्र-छात्राएं कहीं से भी फीस जमा कर सकेंगे। यदि तत्काल में प्रमाण पत्र चाहिए तो वह तीन दिन में आकर छात्र समस्या निवारण केंद्र से प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन


सात दिन बाद प्राप्त कर सकेंगे प्रमाण पत्र
सीसीएसयू की वेबसाइट पर छात्र-छात्राएं दाहिने साइड में दिए स्टूडेंट हेल्प डेस्क विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद जो भी प्रमाण पत्र बनवाना है उसकी जानकारी भरें। ऑनलाइन शुल्क जमा करने के बाद छात्रों को दो विकल्प दिखेंगे। जिसमें प्रथम विकल्प में तत्काल प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए अतिरिक्त शुल्क 200 रुपये एवं दूसरे विकल्प में डाक द्वारा प्राप्त करने के लिए अतिरिक्त शुल्क 100 रुपये जमा करने होंगे। तत्काल प्रमाण पत्र तीन दिन एवं अतिरिक्त सात दिन बाद मोबाइल पर प्राप्त रजिस्ट्रेशन नंबर एवं रोल नंबर द्वारा छात्र लॉगइन पर ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: एक्सक्लूसिव: प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना नहीं चढ़ पाई परवान, यहां 1.40 लाख लोगों को मिलना था लाभ

विज्ञापन

आधार-मार्कशीट की अपलोड करनी होगी कॉपी
डिग्री बनवाने के लिए अंतिम वर्ष की मार्कशीट, आईडी प्रूफ (आधार कार्ड), मार्कशीट नाम संशोधन हेतु हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की मार्कशीट, विश्वविद्यालय से प्राप्त मार्कशीट, आईडी प्रूफ अपलोड करना होगा। छात्र-छात्राएं मार्कशीट संशोधन के आवेदन के बाद ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के साक्ष्य के प्रिंट के साथ विवि से प्राप्त मूल मार्कशीट को छात्र सहायता केंद्र पर जमा करेंगे तभी संशोधित मार्कशीट जारी होगी।

लंबे समय से डिजिटलाइजेशन का काम जारी था। प्रमाण पत्रों को लेकर छात्रों को बहुत समस्याएं रहती हैं। ऐसे में उनको राहत मिलेगी। इसमें कर्मचारियों की जिम्मेदारी भी तय की जा रही है। वे ऑनलाइन आवेदनों का तिथि के हिसाब से निपटारा करेंगे। - प्रो. एनके तनेजा, कुलपति चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें