फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांस्टेबल की करतूत से हर कोई हैरान, आरोपी के पिता बोले- मामला समझ से बाहर

Tue, 27 Feb 2018 06:28 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

मेघालय में सीओ रेलवे की गोलियां बरसाकर हत्या करने वाले कांस्टेबल अर्जुन देशवाल के कारनामे से गांव बसेड़ा में हर कोई हैरान है। अर्जुन चुनाव ड्यूटी पर दिल्ली से अपनी बटालियन के साथ मेघालय गया था। वारदात पर उसके पिता का कहना है कि बेटे ने ऐसा कदम क्यों उठाया, उनकी समझ से बाहर है। दो माह पहले ही अर्जुन गांव में सात दिन की छुट्टी बिताकर गया था। 

विज्ञापन


दिल्ली की दयाबस्ती में आरपीएसएफ की 6 बटालियान की ड्यूटी मेघालय चुनाव में लगी थी। सीओ मुकेश त्यागी और कांस्टेबल जोगेंद्र कुमार आदि के साथ मेघालय के वेस्ट खासी हिल्स में उनकी बटालियन ठहरी हुई थी। रविवार दोपहर अचानक कांस्टेबल अर्जुन ने अपनी सर्विस रायफल एके 47 से सीओ और अन्य कांस्टेबल पर 13 राउंड गोलियां बरसाईं थीं, जिसमें सीओ मुकेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सिपाही गंभीर घायल है।

आरोपी अर्जुन को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। सीओ त्यागी भी यूपी के ही हापुड़ के बिहूनी गांव के निवासी थे। वारदात के बाद शिलांग से अफसरों का फोन मुजफ्फरनगर के बसेड़ा गांव में परिवार पर पहुंचा, तो सब सन्न रह गए। तीन साल पहले ही अर्जुन आरपीएसएफ में बतौर कांस्टेबल भर्ती हुआ था। उसके पिता सुनील देशवाल 25 बीघा जमीन के काश्तकार हैं। घर में अर्जुन छोटा बेटा है, जबकि उसका बड़ा भाई सन्नी देशवाल है। सन्नी की शादी हो चुकी है। अर्जुन अभी अविवाहित है।
विज्ञापन


पढ़ें : हनीमून पर गए दूल्हा-दुल्हन, तेलंगाना में बवाल, यूपी पुलिस के हाथ-पांव फूले

विज्ञापन

परिवार में सन्नाटा पसरा

आरोपी का मकान - फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद से परिवार में सन्नाटा पसरा है और हर किसी के चेहरे पर दुख है। कांस्टेबल के पिता सुनील ने बताया कि 25 दिसंबर को सात दिन की छुट्टी पर अर्जुन गांव आया था। छुट्टी के दौरान वह घर में हंसी-खुशी रहा। एक जनवरी को ही उसने ड्यूटी पर वापसी की थी। उसकी बातों से घरवालों को कभी ऐसा महसूस नहीं हुआ कि वह नौकरी को लेकर किसी तनाव में है। अर्जुन के रिश्ते की भी अभी तक कोई बातचीत नहीं चल रही थी। मां उमा घटना को सुनकर गुमसुम है। उसके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। वह कहती हैं कि बेटे ने यह क्या कर दिया। अब उसकी जिंदगी का क्या होगा। ड्यूटी पर रहने के दौरान अर्जुन हर दूसरे-तीसरे दिन घर फोन कर परिवार का हाल-चाल लेता रहता था। 

गृह विभाग ने तलब की रिपोर्ट 
आरपीएसएफ के सीओ की हत्या के बाद मेघालय से दिल्ली तक हड़कंप मच गया। रेल मंत्रालय से गृह विभाग ने तत्काल रिपोर्ट तलब की। चुनावी सेल के असिस्टेंट कमिश्नर और आरपीएसएफ के जीआईजी अजय कुमार शर्मा ने आईजी को मामले की तत्काल रिपोर्ट दी। डीआईजी शर्मा ने बताया कि चुनाव यूआईडी नंबर 812 की ड्यूटी मेघालय में लगाई गई थी। 6 बटालियन की टुकड़ी वेस्ट खासी हिल्स में तैनात थी, जहां यह वारदात हुई।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें