फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अलका गुप्ता बनीं लेडीज क्लब मेरठ की नई अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लेडीज क्लब मेरठ का 75वां अधिष्ठापन समारोह बृहस्पतिवार को शर्मा मेमोरियल में संपन्न हुआ। अलका गुप्ता ने अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला। नीलम हंस को सचिव मनोनीत किया गया।
विज्ञापन

समारोह की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई। नव गठित कार्यकारिणी प्लेटिनम स्पार्क के सदस्यों को अर्चना कुमार ने शपथ दिलाई। कविता वासवानी ने सभी पदाधिकारियों को बैज प्रदान किए। इस अवसर पर क्लब की वार्षिक पत्रिका दर्पण का विमोचन संपादिका तृप्ति मित्तल ने किया। पूर्व अध्यक्ष निशि जैन, कविता वासवानी और शशि सिंघल भी उपस्थित रहीं। वर्षभर की थीम स्वयं सिद्धा घोषित की गई।
साथ ही मूक-बधिर विद्यालय की प्रधानाचार्य अमिता कौशिक को स्वयं सिद्धा सम्मान से सम्मानित किया गया। पूर्व अध्यक्ष सत्य त्यागी, शेरी होरा और कविता वासवानी को स्वयं सिद्धा सम्मान प्रदान किया गया। जुलाई माह में जन्मी सदस्यों का जन्मदिन भी मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें