फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अली मोहम्मद ने प्रदेश स्तर पर कुश्ती प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण

Sun, 18 Jan 2026 06:27 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
ए एस इंटर कालेज के छात्र जिसने कुश्ती में स्वर्ण पदक जीता। (स्त्रोत कालेज) मवाना।
विज्ञापन
मवाना। ए.एस. इंटर कालेज के कक्षा 10 के छात्र अली मोहम्मद ने प्रदेश स्तर पर कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। खेल निदेशालय एवं प्रदेश कुश्ती संघ के समन्वय से राज्य स्तरीय समन्वय जूनियर बालक वर्ग फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन बलिया द्वारा 16 से 18 जनवरी तक हुआ। जिसमें अली मोहम्मद ने अंडर-19 बालक वर्ग में 74 किलोग्राम भार में प्रदेश स्तर पर स्वर्ण पदक हासिल किया। अली मोहम्मद के पिता नूर मोहम्मद ऑटो रिक्शा चलाते हैं। माता रुखसाना गृहणी हैं। विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक, प्रबंधक पवन कुमार रस्तोगी एवं प्रधानाचार्य डाॅ. मेघराज सिंह, अन्जू सिंह ने छात्र को शुभकामनाएं प्रेषित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें