छात्रों को बीमारियों के प्रति जागरूक किया
सहारनपुर। छात्रों को संचारी रोगों के प्रति जागरूक करने के लिए जेवी जैन इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ प्रधानाचार्य अतुल कुमार जैन ने किया। उन्होंने संचारी रोग क्या है और इसके फैलने के क्या कारण हैं? इसके बारे में छात्रों को बताया। संचारी रोग समिति के नोडल अधिकारी धीरज जैन और सहायक संगीता गुप्ता ने छात्रों को अन्य बीमारियों के बारे में भी बताया। दीपक गुप्ता, पूजा जैन, पंकज जैन, गिरीश प्रसाद शर्मा, किरण शर्मा, राजन जैन, नवीन जैन, सचिन शर्मा आदि मौजूद रहे।