फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी हमले का इनपुट: पश्चिमी यूपी में अलर्ट, पांच जोन और 15 सेक्टरों में बंटा शहर, चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात

Fri, 12 Aug 2022 12:58 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

आतंकी इनपुट के बाद पश्चिमी यूपी में अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं मेरठ शहर को पांच जोन और 15 सेक्टरों में बांट दिया गया है। शहर में चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आतंकी गतिविधियों के इनपुट के बाद पश्चिमी यूपी के मेरठ समेत कई जनपदों में अलर्ट जारी किया गया है। इसको देखते हुए एलआईयू और मेरठ पुलिस ने बस अड्डे, रेलवे स्टेशन व होटलों में सघन चेकिंग अभियान शुरू करा दिया है। सुरक्षा की दृष्टि से शहर को पांच जोन में बांटा गया है। वहीं अबकी बार 15 अगस्त को ड्रोन से भी निगरानी होगी।

विज्ञापन


पुलिस ने शहर को पांच जोन और 15 सेक्टर में बांटा है। खुफिया विभाग की रिपोर्ट में आतंकी इनपुट मिलने के बाद से पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। स्वतंत्रता दिवस के तीन दिन पहले से ही शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा लगा दिया गया है। 

यह भी पढ़ें: खौफनाक: नाले में मिली युवती की सिर कटी लाश, देखने वालों की जुटी भीड़, पुलिस अफसरों में मचा हड़कंप
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीजी मेरठ जोन राजीव सभरवाल के निर्देश पर बागपत, मेरठ और गाजियाबाद समेत जोन के सभी जनपदों में अबकी बार ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी। वहीं एसएसपी रोहित कुमार सजवाण के मुताबिक, अब एलआईयू और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा बस अड्डे, होटलों, ढाबों और रेलवे स्टेशनों में सघन चेकिंग अभियान भी शुरू करा दिया गया है। पुलिस टीम के साथ बम डिस्पोजल दस्ता और डॉग स्क्वायड भी साथ रहे। गाजियाबाद पुलिस को खासतौर पर अलर्ट किया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें