फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: होली के लिए कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनों में अलर्ट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कालागढ़ (बिजनौर)। होली पर्व को लेकर कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनों में अलर्ट जारी किया गया है। कार्बेट टाइगर रिजर्व की दक्षिणी सीमा को संवेदनशील घोषित किया गया है। कर्मचारियों के अवकाश पर रोक लगा दी गई है।
वन अधिकारियों की ओर से सुरक्षा के लिए विशेष दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। कालागढ़ रेंज से लगी जनपद बिजनौर के बढ़ापुर, अफजलगढ़ व रेहड़ थाने की सीमाओं पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। हाथियों से गश्त की जा रही है। बाहरी लोगों पर निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कालागढ़ की उप प्रभागीय वनाधिकारी डा. शालिनी जोशी ने बताया कि वनों मे लकड़ी आदि बीनने भी महिलाएं आदि न जाएं। होली पर बाघ को विशेष खतरा पैदा हो जाता है। अक्सर बावरिया जाति के लोग बाघ को निशाना बनाते हैं। इसलिए सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें