फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नोएडा और गाजियाबाद में मंकीपॉक्स के संदिग्ध केस मिलने से मेरठ में अलर्ट, सीएमओ ने कही ये बात

Sat, 30 Jul 2022 05:32 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

नोएडा और गाजियाबाद में मंकीपॉक्स के संदिग्ध केस मिलने से मेरठ में अलर्ट है। सीएमओ ने कहा कि मंकीपॉक्स के संदिग्ध मिलने पर उनके सैंपल जांच के लिए दिल्ली एम्स भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
मंकीपॉक्स - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में एक और मेरठ से सटे गाजियाबाद और नोएडा में पिछले 10 दिन के भीतर मंकीपॉक्स के पांच संदिग्ध केस मिलने पर मेरठ में अलर्ट है। मेरठ मेडिकल और जिला अस्पताल में पांच-पांच बेड के आइसोलेशन वार्ड बनाए हैं। 

विज्ञापन


वहीं सीएमओ डॉक्टर अखिलेश मोहन ने बताया कि मेरठ में मंकीपॉक्स के संदिग्ध मिलने पर उनके सैंपल जांच के लिए दिल्ली एम्स भेजे जाएंगे।

कोरोना के 12 मरीज मिले, सक्रिय केस हुए 68 
मेरठ जिले शुक्रवार को 1984 लोगों की जांच की गई, जिनमें पांच महिलाओं सहित कोरोना के 12 नए मरीज मिले। ये मरीज कैंट, हस्तिनापुर, जानी, कंकरखेड़ा, लल्लापुर, पल्हेड़ा, रजबन, राजेंद्र नगर और संजय नगर के रहने वाले हैं। 11 मरीज ठीक हुए हैं। अब सक्रिय केस 68 हो गए हैं। 

यह भी पढ़ें: UP: आखिर नहीं टूटी अफसरों की नींद, गंगा में बह गया सड़क का बड़ा हिस्सा, पुल भी खतरे में, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, 11 अस्पतालों और बाकी सभी होम आइसोलेशन में हैं। पिछले कुछ दिनों से कोरोना के मरीजों की संख्या थोड़ी बढ़ रही है। सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने बताया कि लोगों को एहतियात बरतनी चाहिए। फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करें और मास्क लगाएं, ताकि कोरोना संक्रमण से बचे रहें। शुक्रवार को कुल 9565 लोगों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें